भुसावर के इटामडा सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे भुसावर के इटामडा रोड स्थित एसडीएम कार्यालय से आगे सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नदबई निवासी (33) अजीत पुत्र हरिराम फौजदार के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।


