अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत हुई

भास्कर न्यूज |लुधियाना फोकल पॉइंट इलाके में एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश जैन (52) पुत्र लखन जैन निवासी मुंडिया खुर्द, फोकल पॉइंट के रूप में हुई है। उमेश लेबर का काम करता था और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात के समय हुआ। उमेश अपने घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटनास्थल पर देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। थाना फोकल पॉइंट के जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयानों के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अज्ञात वाहन की पहचान और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *