अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत:धमतरी में अपने घर लौट रहे थे युवक, एक का सिर फटा; भागा ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। ग्राम डोमा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्तों ने दम तोड़ दिया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का सिर बुरी तरह से फट गया। घटना के बाद सड़क पर खून बिखर गया। एक ही गांव के रहने वाले इन दोनों दोस्तों की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। देर रात घर लौट रहे थे दोनों जानकारी के मुताबिक, पारख प्रकाश कंवर (24) और टिकेश्वर यादव (25) ग्राम डोमा के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से भखारा की ओर गए थे। रविवार रात 11 बजे के आस पास बाइक (क्रमांक CGO5 AL 8832) से वापस लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई। ठोकर मारकर भागा ड्राइवर आशंका जताई जा रही है कि कोई बड़ी गाड़ी ने ठोकर मारी और फरार हो गया। जब दोनों दोस्तों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में मातम छा गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *