अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टककर मारी:10 फीट दूर गिरा, सिर व पैर में चोट लगी, ड्यूटी खत्म करके गांव लौट रहा था

कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टककर मार दी। हादसे में बाइक सवार के सिर व पैर में गंभीर चोट लगी। जिसे इलाज के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। बाइक सवार सीताराम कुशवाह (49) जालखेड़ा, खेडारामपुर का रहने वाला था। गोदाम में हम्माली करता था। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरकेपुरम थाना ASI पवन कुमार ने बताया घटना देर शाम 7 बजे के आसपास की है। हादसे की सूचना पर मौके पर गए। सीताराम अचेत हालत में पड़ा था। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जेब में मिले आधारकार्ड से परिजनों का पता लगा। ओर उन्हें सूचना दी। पवन कुमार ने बताया सीताराम के भाई हनुमान ने शिकायत दी है। जिसमें बताया की उसका भाई FCI गोदाम में काम करता था। रोज गांव से ड्यूटी के लिए आता था। गुरुवार को ड्यूटी खत्म करके बाइक से वापस गांव लौट रहा था। शाम 7 बजे करीब हाइवे पर आयकर विभाग ऑफिस के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। हादसे में सीताराम उछलकर 10 फीट दूर जा गिर गया। बाइक भी घसीटते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। सिर व पैर में चोट लगने से सीताराम की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *