अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर:दोनों की मौके पर ही मौत, ड्राइवर वाहन लेकर भागा, दोनों गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर जा रहे थे

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति पत्नी गोवर्धन भगवान के दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि, राधेश्याम (55) और उसकी पत्नी सुमन (52) निवासी दाउदपुर थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा कल बाइक से गोवर्धन भगवान के दर्शन के लिए गए थे। आज सुबह गोवर्धन भगवान के दर्शन और परिक्रमा लगाकर वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान चौकीपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने जब पति-पत्नी को सड़क पर पड़ा देखा तो, उन्होंने घटना की सूचना सेवर पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव की तलाशी लेने पर शवों की शिनाख्त हुई। जिसके बाद दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। दोनों मृतकों के परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि राधेश्याम एक खेतीवाड़ी का काम संभालता था। वह इससे पहले प्रधान के पद पर रह चुका था। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *