अटरा हत्याकांड का इनामी ग्यारहवां आरोपी भी गिरफ्तार:2 माह के अंदर सभी को पकड़ा, 10 हजार का इनाम था

सतना पुलिस ने अटरा हत्याकांड के आखिरी आरोपी अंकित सिंह उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले के सभी 11 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने अंकित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार युवक की पहचान 21 साल के अंकित सिंह उर्फ प्रमोद, पिता स्वर्गीय महिपाल सिंह, निवासी अटरा के रूप में हुई है। पुलिस पिछले करीब डेढ़ महीने से उसकी तलाश कर रही थी। यह घटना 26 दिसंबर की रात सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के अटरा गांव में हुई थी। पुराने विवाद के कारण पंकज सिंह और उसके साथियों ने द्वारिका सिंह (45), प्रहलाद सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अंशू सिंह और राहुल सिंह पर हमला कर दिया था। इलाज के दौरान हुई मौत
हमले में द्वारिका सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं प्रहलाद सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अंशू सिंह और राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले इस केस के मुख्य आरोपी और अटरा के सरपंच पति पंकज सिंह समेत उसके भाई अमित सिंह, खुशीराम सिंह, कुशमेन्द्र उर्फ मुड़िया सिंह, अनिल सिंह, हर्षित तिवारी, कुंजीलाल सिंह, लवकुश उर्फ हरिया सिंह, रामदुलारे सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *