उपखंड अधिकारी अटरू सुनील कुमार पिपलीवाल के निर्देश पर अटरू थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा और खनिज अभियंता अंशुमान मीणा ने परवन नदी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मायथा, आटोन, रिछन्दा, मोटूका और खेड़ली दबका गांवों में अवैध बजरी खनन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई अवैध बजरी वाहन नहीं मिला। हालांकि, नदी क्षेत्र में बजरी के छोटे-बड़े स्टॉक पाए गए। इन सभी स्टॉक को जेसीबी की मदद से वापस नदी में पुनर्भरण कर दिया गया। अवैध बजरी भंडारण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी नष्ट किया गया। इसमें जालिया, झलनी, तार, रस्से, तगारिया और छोटी नावें (किश्ती) शामिल थीं। इन सभी उपकरणों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, नदी क्षेत्र में जाने वाले रास्तों को जेसीबी मशीन से खुदवाकर अवरुद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।


