अटलजी की प्रेरणा से मेरे जैसे आगे बढ़े:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा – प्रधानमंत्री ने भी अभियान छेड़ा, जिनके घर में कोई राजनीति में नहीं उनको आगे लाएं

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर अलवर के जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मेरे जैसों को राजनीति में जो मुकाम मिला उसके पीछे अटलजी से ली प्रेरणा है। उनका जीवन एक मिशन रहा। उससे हमने प्रेरणा ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभियान छेड़ा है कि जिनके घर में कोई राजनीति में नहीं उन युवाओं को राजनीति से जोड़ना चाहिए। राजनीति में हमारे जैसों को कोई बैकग्राउंड नहीं है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं राजनीति में उन युवाओं को जगह मिलनी चाहिए। जिनके घर में कोई राजनेता में नहीं हो। प्रधानमंत्री ने ऐसा अभियान छेड़ा है। अलवर में युवा महोत्सव का भी आयोजन किया गया। यादव ने कहा कि नई पीढ़ी उनसे बहुत कुछ सीख सख्ती हैं। जब उनको प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला तो उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चलाई। गोल्डन कोरिडोर बनाया। अलवर से दो-दो नेशनल हाइवे निकले। इसकी शुरूआत अटलजी ने की। पहले ट्राइबल मिनिस्ट्री का गठन उनके समय हुआ है। उनके समय में नए राज्य बने। अटलजी आदर्श वक्ता थे, लेाक्रपिय नेता थे। वन मंत्री संजय शर्मा के साथ फल बांटे व पौधे लगाए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य मंत्री संजय शर्मा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहले पौधे लगाए। उसके बाद फल बांटे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सब वार्डों में बीजेपी के मंडल के कार्यकर्ताओं को भेजा। मरीजों को फल देते समय उनके हाल भी जाने। मरीज के महिला परिजनों ने मंत्री से कहा शादी में वीडियो नहीं बनी वार्ड में फल बांटते समय एक मरीज के साथ बैठी महिला परिजनों ने मजाक करते हुए कहा कि शादी में इसकी (मरीज) वीडियो नहीं बनी। अब बना लो। वन मंत्री संजय शर्मा ने महिला की बात को दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया। इसके बाद सबकी हंसी छूट पड़ी। जब वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ये केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हैं। महिला ने ये भी कह दिया कि अच्छा तो आगे चुनाव में खड़ा हो जाइयो। इसके बाद भूपेंद्र यादव ने कहा कि अभी ये बीमार हैं क्या वीडियो बनेगा। उसके बाद दोनों मंत्रियों ने मरीज का हाल जाना। उसके बाद एक-एक कर पूरे वार्ड के मरीजों को फल बांटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *