भास्कर न्यूज | तमता ग्राम पंचायत तमता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पत्थलगांव मुख्य मार्ग में बने अटल चौक में दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल अपने वादे के पक्के थे। उन्होंने शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण और जवाब देह बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कई दलों के साथ मिलकर सरकार चलाई। सहज सरल व्यक्तित्व के धनी स्व. अटल ने राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कई काम किए। साथ ही कड़े फैसले लेने में कभी पीछे नहीं रहे। देश के विकास लिए उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों से उनकी पहचान बनी हैं। आज जो छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है वो उन्हीं की देन है समाज हित के लिए वे जो सपना देखे थे। सुशासन से देश को नई ऊंचाइयों पर सम्मान प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शो पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर सरपंच यदुनंदन बाज, सचिव दिनेश कलिहारी, पंच देवानंद यादव, जगदीश यादव, अध्यक्ष रवि शंकर पैकरा, सुनील शर्मा, लक्ष्मी नारायण यादव, संजय शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


