छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा लोगों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य शुरू किए गए स्वास्थ्य शिविर का 100वां कैम्प आयोजित हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर यानी आज दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। दशहरा मैदान में मेगा स्वास्थ्य शिविर का सांसद बंटी विवेक साहू,मेयर विक्रम अहके ने जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आज समापन होगा। इन बीमारियों का होगा इलाज स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे सभी प्रकार की बीमारियों का निशुल्क उपचार, दवाइयां एवं पैथोलॉजी की सभी जांच निशुल्क होगी। किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी जैसे कैंसर हाइड्रोसिल, हर्निया, गॉलब्लैडर में स्टोन, बच्चे दानी के ऑपरेशन, पाइल्स के ऑपरेशन एवं सभी प्रकार की सर्जरी को चिह्नित करके निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। विशाल स्वास्थ्य शिविर में छिंदवाड़ा के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा नागपुर व भोपाल के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी। नागपुर हॉस्पिटल के इन चिकित्सकों द्वारा दी जाएगी सेवाएं नागपुर हॉस्पिटल के शिविर में जिन चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी जाएगी उनमें डॉ महेश फुलवानी, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, डॉ शैलेष बिजवे, उपचर्या हॉस्पिटल, डॉ विकास गुप्ता एवं डॉ अंशुल चढ्ढा,ऑरियस हॉस्पिटल एवं आशा हॉस्पिटल, शामिल हैं।


