अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से छेड़छाड़:खैरागढ़ के अवेली गांव में बिजली गुल कर की गई वारदात, भाजपा-कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के मुख्य चौक पर स्थित वाजपेयी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। इसके बाद फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार रात गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था, जो रात दो बजे तक चला। इसके बाद सुबह चार बजे गांव की बिजली अचानक गुल हो गई। जांच में पता चला कि किसी ने ट्रांसफॉर्मर से छेड़छाड़ की थी। भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर खैरागढ़ में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और राष्ट्र की भावना पर हमला बताया। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *