अटल विहार आवासीय योजना के लिए आज से आवेदन शुरू:284 भूखण्डों के लिए 17 जनवरी तक कर सकेंगे अप्लाई, लॉटरी से होगा आवंटन

राजधानी जयपुर में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने अटल विहार, गोविंद विहार और पटेल नगर तीन नई आवासीय योजनाएं लांच की है। जिसके तहत आज से अटल विहार आवासीय योजना के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 17 जनवरी तक जारी रहेगी। आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक जयपुर विकास प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट jda.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर में तीन अलग – अलग आवासीय योजनाओं में कुल 756 प्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। जेडीसी आनंदी ने बताया कि जोन- 12 में चक पीथावास के पास अटल विहार में 284, रिंग रोड के पास गोविंदपुरा रोपाड़ा गोविंद विहार में 202, खोरी रोपाड़ा में पटेल नगर में 270 आवासीय भूखंड होंगे। जेडीए ने इन तीनों आवासीय योजनाओं में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से इन आवासीय योजनाओं में भूखंड का साइज 45 से 220 वर्गमीटर तक होगा। इनमें 45 वर्गमीटर तक के भूखंड आरक्षित रेट से 50 फीसदी कम और 46 से 75 वर्गमीटर तक की साइज के भूखंड पर आरक्षित दर की 80 फीसदी की रेट लागू होगी। इसके अलावा 76 से 120 वर्गमीटर का भूखंड आरक्षित रेट, 121 से 220 वर्गमीटर की साइज का भूखंड आरक्षित दर का 105 फीसदी और इससे बड़ी साइज के भूखंड पर 110 फीसदी रेट देनी होगी। जेडीसी ने बताया कि अटल विहार आवासीय योजना जोन-12 में कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में विकसित की गई है। इस योजना में 284 भूखण्ड उपलब्ध हैं। जिनकी ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से 17 जनवरी तक की जा सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी के दिन लॉटरी निकाली जाएगी। जेडीए की अलट विहार योजना में सबसे ज्यादा 284 प्लॉट है। जिसके लिए आरक्षित दर 14 हजार रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि गोविन्द विहार आवासीय योजना जोन-10 में गोविन्दपुरा-रोपाडा में विकसित की गई है। जिसमें 202 भूखण्ड हैं। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 25 दिसंबर से 24 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। गोविंद विहार योजना 18 हजार रुपए आरक्षित दर निर्धारित की गई है। वहीं पटेल नगर आवासीय योजना भी जोन-10 में खोरी-रोपाडा में विकसित की गई है। जिसमें कुल 270 भूखण्ड हैं। इस योजना में आवेदन की प्रारंभ तिथि 14 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगी। इसकी लॉटरी 24 फरवरी को निकाली जाएगी। पटेल नगर में 18 हजार रुपए आरक्षित दर निर्धारित की गई है। जेडीसी ने बताया कि आवासीय योजना के बाद जेडीए एग्रो वेयर हाउस, वेयर हाउस, फार्म हाउस, व्यावसायिक योजनाओं की प्लानिंग करेगा। इसके अलावा जोन-11 में ग्राम सिराणी, ग्राम चतरपुरा में दो, जोन-14 में ग्राम काठावाला, झुझारपुरा में दो योजनाए लाई जाएगी। जोन-12 में नारी का बास, रोजदा, जयरामपुरा फार्म हाउस, जोन-11 में चिरोटा में नई योजनाओं की प्लानिंग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *