अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही में मुनाफा 79% बढ़ा:रेवेन्यू बढ़कर ₹6,375 करोड़ रहा, 2025 में अब तक कंपनी का शेयर 20% चढ़ा

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की चौथी तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 6,596 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 36% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 6,375 करोड़ रुपए रहा। वहीं जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 5,412 करोड़ रुपए और टोटल टैक्स 287 करोड़ रुपए रहा। टोटल इनकम में से खर्च, टैक्स और अन्य खर्चे घटा दें, तो कंपनी को चौथी तिमाही में 647 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ। ये पिछले साल की तुलना में 79% बढ़ा है। यानी कंपनी की कमाई के साथ मुनाफा भी बढ़ा है। अडाणी एनर्जी ने गुरुवार (24 अप्रैल) को जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY25, चौथी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं। बीते एक साल में शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? रिजल्ट के बाद अडाणी एनर्जी का शेयर आज 2.58% की तेजी के साथ 963 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी एनर्जी के शेयर ने पिछले 5 दिन में 7.5% रिटर्न दिया है। वहीं 1 महीने में शेयर 17% चढ़ा है। वहीं 6 महीने में 2% गिरा है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी का शेयर 20% बढ़ा है। एक साल में कंपनी का शेयर करीब 8% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू
1.16 लाख करोड़ रुपए है। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *