अतिक्रमण कर बना ली क्रिकेट अकादमी:केडीए ने कार्रवाई करते हुए हटाया अतिक्रमण, शिवपुरा इलाके में चल रही थी अकादमी

कोटा में केडीए अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। मंगलवार को शिवपुरा इलाके में एक क्रिकेट एकेडमी पर इस बार केडीए का बुल्डोजर चला है। शिवपुरा इलाके में सारा क्रिकेट अकादमी के अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। केडीए अधिकारियों के अनुसार शिवपुरा इलाके में यह जमीन मूल रूप से शैक्षणिक उपयोग के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन लंबे समय से कुछ लोगों ने यहां अवैध निर्माण कर कब्जा जमा लिया था। यहां पर क्रिकेट अकादमी संचालित की जा रही थी। उसके लिए निर्माण, नेट लगाए गए थे। लोगों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद केडीए ने मामले की जांच करवाई। जांच में कब्जा अवैध पाए जाने पर प्राधिकरण की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। केडीए अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शैक्षणिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *