अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलाया गया अभियान:अतिक्रमण किए दुकानों पर चली जेसीबी मशीन, अब दूर होगी जाम की समस्या

पाकुड़ शहर में सड़क चौड़ीकरण और गोलंबर निर्माण के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीसी आवास के आसपास के सभी दुकानों को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया है, जिससे सड़क को चौड़ा किया जा सके। नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें कई दुकानदारों ने भी सहयोग किया। नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह कदम सड़क पर होने वाली रोजमर्रा की जाम की समस्या को दूर करने के लिए उठाया गया है। दुकानदारों को पहले ही जगह खाली करने की सूचना दे दी गई थी। प्रशासनिक पदाधिकारी की उपस्थिति में कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें हटा दीं। पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क में रोज वाहनों के कारण जाम लगता है और इससे लोग कहते परेशान रहते हैं। जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए बीते दिनों डीसी मनीष कुमार द्वारा एक बैठक की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *