अतिक्रमण हटाने में दोहरा मापदंड, प्रभावशाली लोगों के नहीं हटा रहे

अलवर। काला कुआं टेंपो स्टैंड से क्योरवेल सेंटर तक सड़क सुधार और टाइल्स लगाने का काम विवादों के घेरे में है। प्रशासन ने सड़क किनारे से छोटे पटरी व्यवसायियों को तो हटा दिया, लेकिन बड़े और रसूखदार व्यापारियों द्वारा किए गए पक्के अतिक्रमण को छुआ तक नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बड़े व्यापारियों का अवैध कब्जा नहीं हटता, तब तक सड़क को चौड़ा करने का कामप्रभावी नहीं होगा और यातायात की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहेगी। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में कई बार शिकायत की गई। लेकिन, वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। – अशोक शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *