भास्कर न्यूज | झुंझुनूं डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष कैलाश दास ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पिलानी क्षेत्र के गांव से करीब 8 माह पहले घर से लापता विवाहिता का सुराग लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महिला के संबंध में 13 जून 2025 को पिलानी थाने में रिपोर्ट दी गई थी। करीब 8 माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इससे परिजन आक्रोशित है। महिला का सुराग नहीं लगा तो 25 फरवरी से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया जाएगा।


