अदाणी फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान:समाज-संगठन के विकास में योगदान के लिए हुईं सम्मानित; आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन और अदाणी पावर लिमिटेड रायपुर ने ग्राम तिल्दा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अदाणी फाउंडेशन ने इस अवसर पर 120 महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें 22 महिलाएं सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी विभाग और अदाणी महिला क्लब की अन्य सदस्य शामिल थीं। यह सम्मान उनके समाज और संगठन के विकास में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर संचालित रिपा गारमेंट सेंटर की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिए। इस अवसर पर एक वूमन थीम सॉन्ग भी प्रस्तुत किया गया, जिससे महिलाओं के समाज में योगदान को रेखांकित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करना, उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना था। अदाणी फाउंडेशन ने इस अवसर पर अपने संकल्प को दोहराया कि वे आगे भी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता वैद्य और विशिष्ट अतिथि श्रीकांत वैद्य, स्टेशन हेड, अदाणी पावर लिमिटेड सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इस अवसर पर अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारी गण भी विशेष रूप से मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम रायखेड़ा, भाटापारा, गैतरा, खपरी, चिचोली, मुरा, मोहरेंगा, गौरखेड़ा, ताराशिव, छतोद, कोनारी और खमहरिया सहित कुल 12 गांवों के होनहार बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत केन्द्रीय शिक्षण मंडल से सम्बद्ध जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए निःशुल्क नवोदय कोचिंग केंद्र का संचालन किया जा रहा है। साथ ही अंचल में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा, शिक्षा और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *