चित्तौड़गढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दोपहर का तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है लेकिन रात का तापमान स्थिर है। वहीं, अब शीतलहर को लेकर भी अलर्ट हटा दिया गया है। चित्तौड़गढ़ में अभी तक भी कोहरे का कोई असर नहीं देखा गया है। रात का तापमान है स्थिर राजस्थान में कई जगहों पर शीत लहर का दौर जारी है। चित्तौड़गढ़ में बीते 5 दिनों में टेंपरेचर में उतर-चढ़ाव हुआ है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी स्थिर है। बुधवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री ऑन न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात को अभी भी हल्की ठंडी हवाओं के कारण टेंपरेचर डाउन जा रहा है। शाम को 8 बजे बाद ही मार्केट पूरा सुनसान हो जाता है। सभी अपना काम पूरा कर जल्दी घर जा रहे है। पहले था अलर्ट लेकिन अब बढ़ सकता है तापमान एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते चित्तौड़गढ़ के मौसम में बदलाव आया था। मौसम विभाग ने पहले 13 दिसंबर तक शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव चित्तौड़गढ़ में नहीं होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर जिले के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।


