अधिकारी-कर्मचारियों का स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में प्रशिक्षण:मोटिवेशनल स्पीकर ने कहा- मन में ईगो न रखें, परिवार को अधिक से अधिक समय दें

हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को शनिवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट क्षेत्र के विशेषज्ञ जयेश एम.देशमुख ने संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा रहीं मौजूद
इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ सविता झानिया व संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान देशमुख ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि मनुष्य का जीवन एक ही बार मिलता है, इसे अच्छी तरह तनाव मुक्त होकर जियें। परिवार को अधिक से अधिक समय दें
उन्होंने कहा कि अपने परिवार को अधिक से अधिक समय दें। जो भी करें पूरे मनोयोग से करे। देशमुख ने कहा कि अपने आप को अपग्रेड करते रहे तथा हमेशा अपडेट रहें। साथ ही अपने कर्तव्य को पूरे मन से करें। अपने मन में किसी तरह का ईगो ना रखें तथा अपने पद पर रहकर नागरिकों की भरपूर सेवा और भलाई के कार्य करें। देखें तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *