अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के सेवानिवृत्त होने पर अपने दो सदस्यों को किया सम्मानित

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन जिला शाखा सरगुजा ने जनपद पंचायत अंबिकापुर के सभाकक्ष में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में फेडरेशन के संभागीय संयोजक कौशलेन्द्र पाण्डेय और छत्तीसगढ़ शासकीय पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त सदस्यों के पुष्पहार से स्वागत के साथ की। इसके बाद फेडरेशन के जिला संयोजक कमलेश सोनी ने शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के प्रति दोनों के योगदान की सराहना कर कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से फेडरेशन को मजबूती मिली। साथियों को संबोधित करते हुए कौशलेन्द्र पाण्डेय और अनिल तिवारी ने संगठन के साथ जुड़े अपने लंबे अनुभव साझा किए और अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक संघर्ष और संवाद से ही कर्मचारियों के अधिकार सुरक्षित किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में फेडरेशन के जिला संयोजक कमलेश सोनी, उपाध्यक्ष डॉ. सीके मिश्र और डॉ. अजय अग्रवाल, महात्रेत्री अमित, सचिव दुर्गेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी एमएस आजाद, सह-सचिव मोहम्मद सऊद अंसारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *