रांची | ताइपे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कोलकाता की अधिकारी चेन वी ने गुरुवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। चैंबर भवन में हुई इस बैठक में संभावित व्यावसायिक क्षेत्रों को खोजने और ताइवान-भारत के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ पूर्वी भारत के भीतर भारतीय बाजार की खोज पर चर्चा की गई। बैठक में आदित्य मल्होत्रा, मुकेश अग्रवाल, विवेक टिबड़ेवाल मौजूद थे।


