सुकमा| जिला महिला व बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले ने सोमवार को रायगुड़ा कैंप क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पुलनपाड, पेदाबोडकेल और रायगुड़ा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम भ्रमण कर सभी हितग्राहियों को आधार कार्ड, बैंक खाता और जन्मप्रमाण पत्र के महत्व से अवगत कराया।


