अधिकार की रक्षा तभी संभव है जब हम अपने कर्तव्य को समझें

भास्कर न्यूज | कवर्धा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्राचार्य सुशील कुमार ने डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। कक्षा 12वीं के छात्र अविरल सिंह ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्यों को बताया। कक्षा 9वीं के हर्षित पांडेय और कक्षा 5वीं के पार्थ शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के रूप में प्रस्तुति दी। शिक्षक सुधीर कुमार केशरवानी ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। प्राचार्य सुशील कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन ज्ञान और दर्शन से भरा रहा। उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। वे संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों की बात की। उनका प्रसिद्ध कथन है, जो अपने अधिकारों से वंचित है, वह समाज से भी वंचित हो जाता है। अधिकार की रक्षा तभी संभव है जब हम अपने कर्तव्य को समझें। डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की प्रेरणा देते हैं। उनका न्याय क्षेत्र में योगदान अतुलनीय रहा। सामाजिक क्रांति के प्रयास अविस्मरणीय रहे। राजनीतिक चेतना अद्वितीय रही। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *