अलवर के खेडली थाना क्षेत्र में अधिक शराब के सेवन से 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पातल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। खेड़ली थाना क्षेत्र के पिचनोत गांव निवासी 45 वर्षीय रतनलाल पुत्र रामचंद्र बेरवा मजदूरी का काम करता था। जो शराब का आदी थी। अधिक शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के 6 बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।


