अधिवक्ताओं ने जीएसटी पोर्टल की समस्याओं पर रखे विचार

राजनांदगांव| टैक्स बार काउंसिल की बैठक रायगढ़ में गत दिनों हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिवक्ता व सीए उपस्थित रहे। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और समाधान की गई। साथ ही प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में इंदौर से पधारे अधिवक्ता व चार्टर्ड एकाउंटेंट आशीष गोयल के द्वारा तकनीकी सेशन अंतर्गत जीएसटी पोर्टल व जीएसटीएटी की विभिन्न समस्याओं के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर राजनांदगांव के अधिवक्ता व छत्तीसगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भागवत साहू, संयुक्त सचिव अधिवक्ता मनमोहन साहू, प्रचार सचिव अशोक साहू, महेश शर्मा, हीरेंद्र देवांगन, ढाल सिंह साहू, सुधीर राठी, लक्ष्मीकांत साहू, लोकेश अग्रवाल आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *