अधूरी प्रक्रिया पूरी कर जल्द होगा आरओबी का उद्घाटन

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के आरओबी का 28 फरवरी को प्रस्तावित उद्घाटन स्थगित होने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट, 153 टन लोड टेस्टिंग और क्वालिटी जांच रिपोर्ट के बिना उद्घाटन की जल्दबाजी उचित नहीं है। सांसद ने आरोप लगाया कि डीवीसी द्वारा मांगी गई रिपोर्टों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *