अननेचुरल-सेक्स से नाराज युवक ने प्रिंसिपल को मार डाला:बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हुई दोस्ती, पार्टी करने बुलाया, शराब पी, फिर की गंदी हरकत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 दिन पहले स्कूल के प्राचार्य की खून से सनी लाश उसके ही घर में मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि अप्राकृतिक कृत्य करने से नाराज युवक ने प्रिंसिपल को मौत के घाट उतार दिया। मनोज कुमार चंद्राकर (40) चिल्हाटी स्थित हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के डोंगरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के 3 दिन पहले ही आरोपी से पहचान हुई आरोपी हरीश कुमार पैकरा (24 वर्ष) बलौदाबाजार का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक मनोज चन्द्राकर से उसकी पहचान 23 दिसंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने पर मृतक मनोज चन्द्राकर ने आरोपी हरीश पैकरा को 24 दिसंबर को अपने घर पर पार्टी करने बुलाया था। दोनों ने चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 39 में चिकन खाया और शराब पी। सिर पर तवा मारकर हत्या की प्रिंसिपल मनोज कुमार चन्द्राकर ने नशे की हालत में आरोपी हरीश पैकरा से अप्राकृतिक कृत्य किया। जिससे नाराज होकर आरोपी हरीश पैकरा ने घर के किचन में रखे तवा से मनोज कुमार चन्द्राकर के सिर पर वार कर हत्या कर दी। दरवाजा खुला था और कमरे में लाश पड़ी थी 26 दिसंबर गुरुवार की देर शाम उनकी पत्नी घर पहुंची, तब दरवाजा खुला था और कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। शव पुराना होने के कारण तेज बदबू आ रही थी। मोपका चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने सरकंडा टीआई निलेश पांडेय सहित अफसरों को इस घटना की जानकारी दी। 2 दिन से नहीं उठा रहा था फोन प्राचार्य की पत्नी और बच्चे परिचित के यहां गए हुए थे। दो दिन से उनकी पत्नी उनके मोबाइल पर कॉल कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। गुरुवार की सुबह भी उन्हें कॉल किया। फोन रिसीव नहीं होने से परेशान होकर उनकी पत्नी अपने भाई को लेकर शाम को घर पहुंची, तब घटना की जानकारी हुई। संपत्ति बेच कर बनाया था मकान पूछताछ में पता चला है कि मृतक मनोज चंद्राकर ने गांव की अपनी संपत्ति बेचकर चिल्हाटी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान बनाया था। यहां अपने परिवार के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले ही वो पत्नी और बच्चों को बलौदा के जर्वे गांव छोड़कर आया था। पुलिस से घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी और बच्चे बिलासपुर पहुंचे। प्रिंसिपल 19 दिसंबर को अपने परिवार सहित मूल निवास बिरगहनी थाना बलौदा गया था। वह बैंक में जरूरी काम होने का हवाला देकर 22 दिसंबर को अकेले लौटा था, जिसे पड़ोसियों ने अंतिम बार 24 दिसंबर की शाम देखा था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि मनोज कुमार चंद्राकर 24 दिसंबर की शाम अपनी बाइक से अज्ञात व्यक्ति के साथ चिल्हाटी के मकान में आया था। पुलिस ने आरोपी को डोंगरगढ़ से पकड़ा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई। पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से पकड़ा। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने पूरी कहानी बताई और प्रिंसिपल की हत्या करना स्वीकार किया। …………………………………………….. छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. सनकी युवक ने हथौड़ा मारकर की महिला की हत्या:रास्ते में जो आया उनपर भी जानलेवा हमला; रायपुर में लोगों ने पकड़कर पीटा रायपुर में एक युवक ने हथौड़े से वार एक महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने 7 लोगों पर भी जानलेवा हमला किया। वारदात के बाद गांव वाले एकजुट हुए और आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के कोरासी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर 2. पत्नी की हत्या कर डैम में फेंकी लाश: शव को साइकिल पर लादकर पहुंचा, पत्थर से बांधकर डुबोया; कोरबा में कैरेक्टर पर शक में मर्डर छत्तीसगढ़ के कोरबा में कैरेक्टर पर शक में पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिर देर रात लाश को साइकिल से बांधकर नकटी बांध पहुंचा और शव को पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी के कहीं चले जाने की बात कहकर आरोपी अपनी सास और लोगों को गुमराह करता रहा। मामला पाली थाना इलाके के धौराभांठा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *