अनप्लान कैफे से साउंड सिस्टम जब्त, संचालक हिरासत में:तेज साउंउ बजाने पर देर रात क्षेत्रवासियों का हंगामा, चांदपोल में जाडा गणेशजी स्थित कैफे का

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में चांदपोल एरिया में जाड़ा गणेशजी के पास अनप्लान कैफे में देर रात तक तेज म्युजिक बजाने को लेकर क्षेत्रवासियों ने जोरदार हंगामा किया। लोग एकत्रित हो गए और रेस्टोरेंट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल गर्माता देख सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम को जब्त किया गया। एएसआई अजय​राज सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत थी कि कैफे में देर रात तक टूरिस्ट आते हैं और उनके मनोरंजन के लिए तेज आवाज में साउंड बजाया जाता है। जिससे आसपास लोग परेशान हैं। जाब्ता मौके पर पहुंचा और साउंड सिस्टम जब्त किया। रेस्टोरेंट संचालक को भी हिरासत में लिया। संचालक ने पूछताछ में बताया कि एक स्थानीय युवक कैफे में आया और ड्रिंग की डिमांड करते हुए इनोसेंस पैदा करने लगा। उसे मना किया तो विरोध पर उतर आया। एएसआई ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पहले भी कर चुके शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
क्षेत्रवासियों ने बताया कि रोज कैफे रात करीब 12 से 1 बजे तक खुला रहता है। टूरिस्ट नशे की हालत में कई बार झगड़ते हुए निकलते हैं। बाहर अव्यवस्थित गाडियां पार्क करते हैं, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। देर रात तक तेज साउंड बजाने से लोग ठीक से सो नहीं पाते। इसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन को की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *