भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें रात 4 बजे जबरन उठाकर ले गई। साथ ही वहां मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज किया। वे पिछले पांच दिनों से बीपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत पांच मांगों को लेकर गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर आमरण अनशन कर रहे थे।


