अनाज मंडी में 7 दुकानों के ताले टूटे, VIDEO:चैनल गेट व अलमारी तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, व्यापारियों में रोष; सीसीटीवी में दिखे तीन चोर

दौसा जिले के महुवा स्थित अनाज मंडी में बीती रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। यहां एक ही रात में 7 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह व्यापारियों के मंडी पहुंचने पर वारदातों का पता चला रोष व्याप्त हो गया। घटनाक्रम की पुलिस को सूचना दी गई, जहां पुलिस के पहुंचने पर मंडी के व्यापारियों ने एकत्रित होकर चोरी की वारदातों को लेकर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की। दरअसल, अनाज मंडी में बीती रात 3 तीन चोरों ने सात दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां रामजीलाल कन्हैया लाल साहू, साहू ट्रेडर्स, दीपक कुमार सौरभ कुमार, हरिप्रसाद सुमन कुमार अजमेरा, राजेन्द्र कुमार सुनील ट्रेडर्स कम्पनी, पवन ट्रेडर्स कम्पनी व अशोक कुमार आनंद कुमार की दुकानों में चोरी हुई। चोरों ने पहले तो दुकानों के चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे, जिसके बाद अलमारी व गल्ले आदि की तलाशी लेकर नकदी व सामान पार कर लिया। अनाज मंडी में चोरी के पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीन चोर रात 1 बजकर 43 मिनट पर बाइक से मंडी परिसर में आते हैं और दबे पांव चौकन्ना होकर दुकानों की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *