अनाथ बच्चों के घर पहुंचा प्रशासन, मदद की पहल शुरू

गढ़वा | प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष नलिन कुमार के आदेश से सचिव रवि चौधरी के निर्देशन में आज शनिवार को भंडरिया प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती इलाका बिजका गांव में अनाथ बच्चों के घर एलएडीसी चीफ प्रवीण साहू, पीएलवी लाजरस तिर्की, शिवपूजन चौधरी का टीम पहुंच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिसमें पता चला कि उन बच्चियों के माता-पिता दोनों की मृत्यु सितंबर 2024 में हो गई। एक बड़ी बहन कहीं गुम हो गई है। दो बच्ची भीख मांग कर अकेले जीवन यापन करती हैं। जानकारी के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार उन अनाथों के बीच में पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद िदलाना शुरू किया है। उन बच्चियों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भंडरिया में नामांकन कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी डीईओ कैसर राजा से भी बात हो चुकी है। वह भी तुरंत करवाई करने के लिए भरोसा दिलाए हैं। यथाशीघ्र उन बच्चियों को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षा एवं अल्पाश्रय के लिए रखा जाएगा। साथ ही अनाथों की बड़ी बहन जो गुम हुई है। उसकी खोजबीन के लिए भंडरिया थाना में गुमशुदा का सूचना दर्ज कराया जा रहा है, ताकि उस अनाथ बच्ची को भी न्याय मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *