अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

बगोदर| रविवार शाम बगोदर सरिया मार्ग पर हुए हादसे में नागराज साहू नामक युवक की मौत हो गई। नागराज बाइक से बगोदर अंतर्गत हेसला जा रहा था। तभी दोंदलो के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे नागराज के माथे पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद बगोदर ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नागराज हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। चूंकि उसके माथे पर दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगी थी। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नागराज साहू बिरनी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी गांव का रहने वाला था। दोंदलो पंचायत के मुखिया तुलसी महतो ने बताया कि नागराज की मां हेसला में थी। जिसे वह लाने जा रहा था। बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *