अनीता आनंद कनाडा के PM पद की रेस से बाहर:पार्टी नेता बनने से इनकार किया, इस साल चुनाव भी नहीं लड़ेंगी

भारतीय मूल की अनिता आनंद ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद की रेस से अपना नाम पीछे कर लिया है। साथ ही इस साल होने वाले चुनाव में लड़ने से भी मना कर दिया है। अनीता ने इसकी जानकारी X पर एक लेटर पोस्ट कर दी है। अपने लेटर में अनीता ने लिखा कि- आज मैं घोषणा कर रही हूं कि मैं कनाडा की लिबरल पार्टी की अगली नेता बनने की दौड़ में शामिल नहीं होऊंगी और ओकविले के लिए संसद सदस्य के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ूंगी। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद अनीता अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। फिलहाल नई नेता के चुने जाने तक जस्टिन ट्रूडो ही प्रधानमंत्री रहेंगे। कौन हैं अनीता आनंद? ट्रूडो की पार्टी के पास बहुमत नहीं कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के 153 सांसद हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स​​​​​​ में 338 सीटें है। इसमें बहुमत का आंकड़ा 170 है। पिछले साल ट्रूडो सरकार की सहयोगी पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने अपने 25 सांसदों का समर्थन वापस ले लिया था। NDP खालिस्तान समर्थक कनाडाई सिख सांसद जगमीत सिंह की पार्टी है। गठबंधन टूटने की वजह से ट्रूडो सरकार अल्पमत में आ गई थी। हालांकि 1 अक्टूबर को हुए बहुमत परीक्षण में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को एक दूसरी पार्टी का समर्थन मिल गया था। इस वजह से ट्रूडो ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने PM ट्रूडो के खिलाफ फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। हालांकि कनाडा की संसद को 24 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, ऐसे में लिबरल पार्टी के पास बहुमत जुटाने और नया नेता चुनने के लिए 60 दिन से ज्यादा का वक्त है। ——————————— कनाडा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कनाडा के पीएम पद की रेस में चंद्र आर्य:भारतीय मूल के सांसद ने दावेदारी पेश की; ट्रूडो और खालिस्तानी आतंक के विरोधी कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी के हिंदू नेता चंद्र आर्य ने पीएम पद के लिए दावेदारी पेश की है। चंद्र आर्य भारतीय मूल के कनाडाई सांसद हैं। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद से लिबरल पार्टी में नया लीडर चुनने का काम शुरू हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *