अनीता राजा के सामने भाजपा का कैंडिडेट नहीं वार्ड-10 में तीनों चेहरों के लिए साख का सवाल

जालंधर| निगम चुनाव में 10 सीटें ऐसी हैं जो सबसे अधिक चर्चा में हैं। नेताओं के दलबदल, राजनीतिक परिवारों की साख और दलों पर प्रभाव के कारण इन सीटों पर सबकी नजर है। जगदीश राजा कांग्रेस छोड़कर आप के हो चुके हैं। उन्हें वार्ड 64 से टिकट मिली है। उनके सामने कांग्रेस ने भाजपा मूल के सुभाष ढल्ल और भाजपा ने राजीव ढींगरा को मैदान में उतारा है। दूसरी हॉट सीट वार्ड 25 है। यहां से पूर्व विधायक उमा बेरी को टिकट मिली है। इसी तरह वार्ड 10 में अकाली दल मूल के बलबीर बिट्टू आप की तरफ से , कांग्रेस से मंगा सिंह, तो भाजपा ने महिला चेहरे वंदना को उतारा है। वार्ड 62 भी चर्चा में हैं। भाजपा छोड़कर सबसे पहले आप जॉइन करने वाले विनीत धीर यहां से उम्मीदवार हैं। उनकी पत्नी श्वेता धीर 2017 में भाजपा से जीतीं थीं। वार्ड-65 में अनीता राजा उम्मीदवार हैं। वे पूर्व मेयर जगदीश राजा की पत्नी हैं। भाजपा की अंजलि गिल के नामांकन नहीं भरने से यहां मुकाबला द्विपक्षीय है। वार्ड 32 कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां से बलराज ठाकुर चार बार जीते उनके सामने आप के इंदरजोत सोनू भाजपा के विकास निश्चल हैं। आम आदमी पार्टी ने पुराने भाजपाई अजय चोपड़ा को टिकट दी है। इसी तरह भाजपा ने भूपिंदर सिंह जौली को मैदान में उतारा है। वे चौधरी परिवार के करीबी हैं। इस बीच कांग्रेस ने पुरुष वार्ड में डॉ. जसलीन सेठी को टिकट दी है। वे पहले भी जीत चुकी हैं। तीनों दलों के लिए साख का सवाल है। सीट आप ने कांग्रेसी मूल के मनमोहन राजू को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह कांग्रेस ने आप की तरफ से टिकट के दावेदार दीन बंधू दीनानाथ को टिकट दे दी। दोनों के मुकाबले में भाजपा से हरजीत सिंह मैदान में हैं। वार्ड 49 में अकाली दल से जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बने थे। तब अकाली-भाजपा का गठबंधन था। अब भाटिया की पत्नी जसपाल कौर भाटिया उम्मीदवार है। कांग्रेस ने नेहा व भाजपा ने शशि किरण को टिकट दी है। दोनों नए चेहरे हैं। वार्ड 47 से भाजपा ने कांग्रेस के पुराने ढल्ल परिवार की बहू शीतल ढल्ल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से टिकट न देने के कारण ढल्ल भाजपा में गए। आप से जसविंदर कौर तथा कांग्रेस से मनमीत कौर हैं। ये नए चेहरे हैं। 64 जगदीश राजा सुभाष ढल्ल राजीव ढींगरा 10 बलबीर बिट्टू मंगा सिंह वंदना 25 आरती सहोता उमा बेरी किरण जगोता 62 विनीत धीर बलविंदर सिंह संजीव दुआ 65 अनीता राजा परवीन वासन कोई नहीं 32 इंदरजोत सोनू बलराज ठाकुर विकास निश्चल 30 अजय चोपड़ा डॉ. जसलीन सेठी भूपिंदर जौली 20 मनमोहन राजू दीन बंधू दीनानाथ हरजीत सिंह 49 जसपाल कौर भाटिया नेहा शशी किरण चड्ढा 47 जसविंदर कौर मनमीत कौर शीतल ढल्ल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *