अनुमोदन के बाद संशोधित गाइडलाइन दरें लागू हुईं

कवर्धा| प्रदेश में 20 नवंबर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में राज्य शासन ने जिला मूल्यांकन समिति को आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए थे। विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें कबीरधाम जिला भी शामिल है। नवीन गाइडलाइन दरें 18 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। अब इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *