अनुराग कश्यप के खिलाफ इंदौर में भी शिकायत दर्ज:आरोप है कि उनके आपत्तिजनक बयानों से ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची

एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप फिल्म फुले का सपोर्ट करने को लेकर विवादों में है। अनुराग के खिलाफ पहले मुंबई और अब इंदौर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उनके आपत्तिजनक बयानों से ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इंदौर में भी अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज अनुराग कश्यप पर शनिवार 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शिकायत दर्ज की गई। एमजी रोड पीएस प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘अनूप शुक्ला ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। क्योंकि उन्होंने ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जांच चल रही है।’ दरअसल, फिल्म की रिलीज टालने को लेकर अनुराग कश्यप भड़क गए थे। डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी के कारण उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अनुराग पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगती, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। अनुराग की दो पोस्ट… पहली, जिस पर विवाद हुआ दूसरी पोस्ट, जिसमें माफी मांगी अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR की मांग इसके अलावा एडवोकेट आशीष राय ने भी मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इसके पहले मुंबई के एक और एडवोकेट आशुतोष दुबे ने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने कहा था, ‘सभ्य समाज में इस तरह की नफरत फैलाने वाली बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कानून को अपना काम करना चाहिए।’ 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म दरअसल, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले विवादों में घिरी हुई है। समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर बनी इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। फिल्म पर जातिवाद फैलाने के इल्जाम लगाए गए। विवादों के चलते फिल्म की रिलीज डेट 25 अप्रैल कर दी गई है। वहीं, CBFC ने इसे ‘यू’ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को इसमें कई बदलाव करने के लिए भी कहा। फिल्म में से हटाए गए कई शब्द बता दें, फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने के लिए मेकर्स को कहा था। फिल्म से ‘मांग’, ‘महर’, ‘पेशवाई’ जैसे शब्दों को हटवाया गया। साथ ही ‘3000 साल पुरानी गुलामी डायलॉग को भी बदलकर ‘कई साल पुरानी गुलामी’ करवा दिया गया था। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *