अनुशासन और टोली-दलों की भगीदार पर विचार-विमर्श किया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, आगामी सरहुल पूजा एवं भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय सरना समिति की एक आवश्यक बैठक बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रघु उरांव ने की। बैठक में सरहुल पूजा के पारंपरिक स्वरूप, शोभायात्रा की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं विभिन्न टोली-दलों की सहभागिता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष रघु उरांव ने कहा कि सरहुल आदिवासी समाज का प्रमुख एवं आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसे पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज एवं एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव-गांव के पहान एवं पुजारियों को उनके खोंडहा दल के साथ भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा। शोभायात्रा को भव्य एवं अनुशासित बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। आयोजन समिति के सदस्यों को प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था, जुलूस मार्ग की तैयारी, साफ-सफाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव देते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से बिफई उरांव, रघु उरांव, शशि कुमार भगत, विनोद उरांव, सुखेर भगत, बिहारी उरांव, प्रकाश उरांव, संतोष उरांव, जुगल उरांव, अवधेश उरांव, दिनेश उरांव, बुधुराम उरांव, राकेश उरांव, महादेव उरांव, सुमित उरांव, अमित उरांव, दीपक उरांव एवं चैतू मुंडा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *