गढ़वा | शहर के सोनपुरवा स्थित बी.एन.टी. संत मेरी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हाउस परेड के साथ हुआ। विद्यालय के निदेशक उमाकांत तिवारी और प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने स्पोर्ट्स ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को र्स्पोर्ट्स शपथ दिलाई। सभी हाउस के रिप्रेजेंटेटिव ने निदेशक उमाकांत तिवारी मशाल मार्च प्रस्तुत किया। निदेशक उमाकांत तिवारी और अमित कुमार तिवारी ने 100 मी सीनियर हिट के साथ इवेंट्स की शुरुआत की। तीन दिवसीय खेलकूद वार्षिकोत्सव में विभिन्न खेलों का चयन किया गया है। जिसमें प्री प्राइमरी व प्राइमरी वर्ग के लिए बैग पैक रेस, म्यूजिकल चेयर, मेकअप रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, लेमन एंड स्पून रेस, बनाना रेस, फनल केक रेस, 100 मीटर रेस, थ्री लेग रेस इत्यादि रखा गया है। खेलकूद का समापन 31 दिसंबर को संपन्न होगा तथा इस तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमाडेंट 172बटालियन (गढ़वा) नृपेंद्र कुमार सिंह होंगे।


