अनुसूचित जाति कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी: गुर्जर:खानपुर में एससी विभाग की बैठक में कार्यकारिणी गठन और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

झालावाड़ जिले के खानपुर में एससी विभाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक मैला मैदान स्थित रामदेव महाराज मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में संभाग प्रभारी सत्यनारायण भूमलिया, जिला प्रभारी दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा, जनपद अमरलाल जादम, ब्लॉक प्रवक्ता हनुमान रामावत, मंडल अध्यक्ष मुकेन्द्र सिंह गौड़, योगेंद्र सुमन, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता और ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सुमन शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। संभागीय प्रभारी सत्यनारायण भूमलिया ने कार्यकर्ताओं से जल्द ही ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करने, मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष नियुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों की तैयारी में जुटने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा और जिला प्रभारी दिनेश खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों को राजनीति में केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक आगे बढ़ाया है। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं, जो पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस मेघवाल ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बृजराज, जिला उपाध्यक्ष शिवराज रैगर, जनपद विजय, देवेंद्र कुमार गोरिया, मदन लाल वर्मा, विष्णु मीणा, नितिन वर्मा, हरिशंकर, रजनीश, मुकेश माली, नंदकिशोर, मुकेश मेघवाल, मुकेश बैरवा, सुरेंद्र राठी और हंसराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *