अनूपगढ में भारत- पाक बॉर्डर पर एक किलो हेरोइन बरामद:BSF और पुलिस के सर्च अभियान के तहत हुई कार्रवाई, ड्रोन से गिराए जाने की आशंका

रविवार को रावला के गांव 4 बीडी में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन विभाग की भूमि पर 1 किलो हेरोइन बरामद की गई। यह हेरोइन सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान मिली। सूचना मिलने पर खाजूवाला डीएसपी अमरजीत चावला, अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक सहित बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वन विभाग की भूमि पर पीले रंग के दो पैकेट मिले, जिन्हें खोलने पर कुल एक किलो हेरोइन बरामद हुई।
27 फरवरी को बरामद हुए थे हथियार यह सर्च अभियान 27 फरवरी को खाजूवाला के गांव 24 केएनडी में भारी मात्रा में हथियारों की खेप मिलने के बाद शुरू किया गया था। हथियारों की बरामदगी के बाद से ही बीएसएफ और पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। अनूपगढ़ डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया – दो दिन पहले हथियार मिलने के बाद से पुलिस, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उन्होंने पुष्टि की कि सीमावर्ती गांवों और खेतों में चलाए जा रहे अभियान के तहत ही 4 बीडी में ये पैकेट मिले। दोनों पैकेट जब्त कर लिए गए हैं और मौके पर ही मामले की जांच की जा रही है। हथियार और हेरोइन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और सर्च अभियान को तेज कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह हेरोइन किसने मंगवाई थी। संभावना है कि इसे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *