संगठन पर्व के अंतर्गत अनूपपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के 16 मंडलों में बूथ अध्यक्षों से लेकर मंडल अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया पर गुरुवार को विराम लग गया। गुरुवार को कार्यालय में भाजपा संगठन के जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा जिले के पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता अनूपपुर जिले के 16 मंडलों के लिए भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी में शामिल हुए। रायशुमारी से पहले मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया में सभी मंडलों में बूथ अध्यक्षों की बैठक कर मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की गुरुवार को अंतिम प्रक्रिया में भाजपा के अपेक्षित वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्रत्येक मंडल से तीन नाम पर राय ली गई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया समाप्त की गई।


