अनूपपुर में अवैध विस्फोटक सामग्री का धंधा जारी, प्रशासन मूकदर्शक  

अनूपपुर में अवैध विस्फोटक सामग्री का धंधा जारी, प्रशासन मूकदर्शक  
अनूपपुर।
जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम फुनगा बस्ती के अंदर में अवैध विस्फोटक सामग्री का धंधा बेरोक टोक जारी है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, सद्दाम हुसैन उर्फ गुडुवा नामक दो व्यक्ति,जो मूल रूप से उमरिया जिले के मानपुर का निवासी है, वह फुनगा में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का विक्रय कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुलबुद्दीन ने वर्ष 2007 में लाइसेंस की फोटोकॉपी दिखा कर पुलिस को गुमराह किया था और अवैध धंधा जारी रखा। हालांकि, सूत्रों  से जानकारी प्राप्त हुआ कि उसका लाइसेंस 2007 में ही निरस्त कर दिया गया था,लेकिन चोरी छिपा से तब से लेकर आज तक उसके इस अवैध कारोबार पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गुलबुद्दीन के इस कारोबार से गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अवैध विस्फोटक सामग्री के कारण गांव में दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए और सद्दाम हुसैन के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएं। इस संबंध पूर्व में भालूमाड़ा पुलिस एएसआई दुबे साहब के द्वारा अवैध विस्फोटक समाग्री पाए जाने पर विस्फोटक अवैध समाग्री को जप्ती कर कोतमा न्यायालय में पेश किया गया था और माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें दण्डीत भी किया है स्थानीय पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह धंधा वर्षों से चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस महकमे से मांग की है कि वे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करें और गांव को इस अवैध कारोबार से मुक्त कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *