अनूपपुर में शासकीय राशि के गबन पर गुरुवार को ग्राम पंचायत कोठी के ग्राम रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला स्तरीय जांच दल की ओर से की गई जांच में ग्राम पंचायत में शासकीय राशि का दुरुपयोग करने और 5 लाख 76 हजार 722 रुपए की वित्तीय अनियमितता करने का दोषी पाए गए था। इसके बाद गुरुवार को जिला पंचायत के सीईओ ने रोजगार सहायक की संविदा सेवा समाप्त कर दी। जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत कोठी के ग्राम रोजगार सहायक दीपक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने ग्राम रोजगार सहायक के पद से पृथक करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्त कर दी है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सहायक दीपक कुमार गुप्ता को पूर्व में जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। आरोप के संबंध में जवाब संतोषजनक नहीं दिया गया। जिसके बाद संविदा सेवा समाप्त कर दी गई।


