अनूपपुर में घने कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत:न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, नर्मदा दर्शन के लिए अमरकंटक पहुंचे श्रद्धालु

अनूपपुर जिले में नए साल की शुरुआत घने कोहरे से हुई है। जिले में तीन दिनों से लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। ओस की बूंदे भी गिर रही है। जिले में सुबह 7 बजे तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। बारिश होने से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। बीत तीन दिन से धूप नहीं निकली है। नए साल की शुरुआत में अमरकंटक पहुंच रहे श्रद्धालु जिले में नए साल की शुरुआत में ही अमरकंटक में भारी संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में 2024 में 13 विदेशी पर्यटकों सहित अमरकंटक में लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का दर्शन किया था। इस साल भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *