अनूपपुर में घर में आग, पुलिस ने परिवार को बचाया:कुएं से पानी भरकर लाखों का सामान जलने से रोका; महिलाएं-बच्चे को सुरक्षित

अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बघर्रा में महावीर मरावी के घर में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने कुएं से पानी भरकर आग पर काबू पाया और घर में फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता से घर पर रखे लाखों रुपए का सामान जलने से बच गया। थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि यह घटना रविवार की देर शाम हुई। उन्हें दूरस्थ गांव बघर्रा में आग लगने और परिजनों के घर में फंसे होने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस बल को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए ग्राम बघर्रा के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने घर में फंसे महिलाएं और बच्चों को बचाया मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि के घर में आग लगी हुई थी और चारों ओर धुआं भरा था। घर के अंदर महिलाएं और बच्चे फंसे हुए थे। पुलिस जवानों ने सबसे पहले आंगन में फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद, घर के पीछे बने कुएं से बाल्टियों में पानी भरकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से लगभग 4-5 लाख रुपए के अन्य सामान को जलने से बच गया। आग में फंसे लोगों को भी बचा लिया। टीआई बोले-परिवार और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बचाया थाना प्रभारी कोल ने बताया कि इस अभियान में सउनि आनंद प्रकाश बेक, सउनि अवधलाल अहिरवार, आरक्षक मोती सिंह, प्रवीण अचाले और डायल 112 के प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद कोल ने सराहनीय कार्य किया। उनके प्रयासों से परिवार और गृहस्थी का सामान सुरक्षित बचाया जा सका। आग बुझाने के लिए कोई फायर ब्रिगेड सुविधा नहीं उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के नगरीय क्षेत्र अमरकंटक में ही फायर ब्रिगेड वाहन की सुविधा उपलब्ध है। इस विकासखंड की 119 ग्राम पंचायतों में आग बुझाने के लिए कोई फायर ब्रिगेड सुविधा नहीं है। ऐसी घटनाओं में पुलिस को अनूपपुर या अमरकंटक नगर परिषद से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *