अनूपपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग गंभीर घायल:राहगीरों ने राजेंद्रग्राम सीएचसी में कराया भर्ती

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया है। यह घटना राजेंद्रग्राम थाना से लगभग 5 किलोमीटर दूर लांघाटोला गांव के पास हुई। हादसे के बाद चारों घायल सड़क पर पड़े रहे। उन्हें वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा और मदद की। सभी घायल बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए, जिसके कारण उनकी पहचान और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी है। मददगारों में से एक आनंद शर्मा ने बताया कि वे राजेंद्रग्राम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने लांघाटोला मुख्य मार्ग पर दो लोगों को घायल अवस्था में देखा, जो उठने में असमर्थ थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन में लादकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अन्य राहगीरों ने भी स्वयं के वाहनों से शेष घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। अस्पताल से तहरीर मिलने और घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं; होश आने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *