अनूपपुर में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत:4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे

अनूपपुर जिले के बरबसपुर गांव में हाथी के हमले में घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग विशाल भैना की सोमवार सुबह मौत हो गई। 12 फरवरी को एक हाथी ने उनके घर पर हमला किया था, जिसमें घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। वन विभाग के अनुसार, 12 फरवरी को भोजन की तलाश में एक जंगली हाथी विशाल भैना के घर तक पहुंच गया था। हाथी ने कच्चे मकान की दीवार गिरा दी, जिसके मलबे में दबने से विशाल भैना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से एक दिन बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे।
वन विभाग की सहायता और कार्रवाई विशाल भैना की मौत के बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वन विभाग के विवेचक जेपी लकड़ा ने बताया कि शासन के नियमों के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इससे पहले घायल होने पर भी विभाग ने उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराई थी। जिले में बढ़ा हाथियों का आतंक अनूपपुर जिले में हाथियों के हमले से मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले जैतहरी इलाके में दो ग्रामीणों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में तीन हाथी जैतहरी के धनगवां जंगल में मौजूद हैं, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *