बांधा बाजार| जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण यादव ने कैबिनेट बैठक की में लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों किसानों को होली से पहले धान की अंतर राशि का एक मुक्त भुगतान करने का फैसला पूर्णत किसान हितैषी है। सरकार केवल धान की खरीदी नहीं कर रही है बल्कि किसान के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत चुकाकर उनका सम्मान कर रही है। प्रदेश के अन्नदाता ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


