अपना सामान वापस मांगने पर चाकू से मारा, आरोपी गिरफ्तार:कई वार करने से गर्दन, कंधा व कई अन्य जगहों पर आई चोटें

सुपेला पुलिस ने एक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सिर्फ इस बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया की घायल ने उससे अपना दिया सामान वापस मांग लिया था। सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 अप्रैल 2025 को सुपेला हार्डवेयर लाइन में हुई है। यहां रहने वाले राकेश कुमार होयानी (45 साल) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी हार्डवेयर लाइन में जय जलाराम नाम से दरवाजा खिड़की बनाने की दुकान है। राकेश की दुकान के पीछे ही सोनू का मकान है। दोनों में अच्छी पहचान होने से उसने उसे कुछ समय पहले कुछ घरेली सामान दिया था। इसके बाद दोनों का विवाद हो गया और सोनू राकेश से दूरी बना लिया। 26 अप्रैल को राकेश सोनू के घर गया और अपना पुराना दिया सामान मांगने लगा। इस बात पर सोनू भड़क गया। उसने गाली गलौज देते हुए कि तू मेरे घर क्यों आया कहकर चाकू निकाला और राकेश के ऊपर हमला कर दिया। उसने धारदार चाकू से राकेश के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने सोनू शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घर से घेराबंदी करके किया गिरफ्तार मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम ने 27 अप्रैल को सोनू के घर में दबिस दी और फिर वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *